जोधपुर

Attempt to murder : तलवाराें से युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

- आपसी रंजिश में हमले का मामला, अन्य आरोपी फरार
less than 1 minute read
Jan 24, 2023
Attempt to murder : तलवाराें से युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Attempt to murder : तलवाराें से युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर।
नागौरी गेट थाना पुलिस (Police station Nagouri gate) ने शिप हाउस (Ship house) क्षेत्र में नगर निगम (Nagar Nigam) कार्यालय के पास वाहन से टक्कर मारने से नीचे गिरे युवक पर तलवार और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला (Attempt to murder by sword on a man) करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। (three man arrested in attempt to murder case in Jodhpur)
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि कागा कॉलोनी में हरिजन बस्ती निवासी सुनील वाल्मिकी गत 20 जनवरी को कचहरी से शिप हाउस में निगम कार्यालय की तरफ जा रहा था। कार्यालय के पास पहुंचा तो पीछे से आए आरोपियों ने वाहन से टक्कर मार सुनील को नीचे गिराया था और फिर तलवार व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। उसके पांव पर तलवारों से हमला किया गया था। घायल ने किसी तरह बचकर जान बचाई थी। उनिया, खुश, अमित व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने तलाश के बाद रामबाग हरिजन बस्ती निवासी विशाल उर्फ उनिया 22 पुत्र राजेश वाल्मिकी, कुश पुत्र अजय घारू और अमित पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर हमले में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
24 Jan 2023 11:28 pm