जोधपुर

सावधान! अगले 48 घंटे में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: प्रदेश में बढ़ते दिन के पारे से पसीने छूट रहे हैं। मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश के 22 जगहों पर दिन का तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
2 min read
Mar 27, 2024
heavy_rain_alert.jpeg

Rajasthan Weather update: प्रदेश में बढ़ते दिन के पारे से पसीने छूट रहे हैं। मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश के 22 जगहों पर दिन का तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक पारा बाड़मेर में 40.5 डिग्री और जैसलमेर में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात को भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। रात का पारा बढ़ने से कूलर और पंखे चलने लगे हैं। फलौदी में सबसे अधिक रात का पारा 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर सहित पांच जगहों पर रात का पारा 22 डिग्री से अधिक रिकॉॅर्ड किया गया है। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

48 घंटे में बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 27-28 मार्च को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री (औसत से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की संभावना है। इसी प्रकार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29-30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होेगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में केन्द्रीय मंत्री त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे...दो सीटों पर घिरी कांग्रेस, 23 सीटों पर तस्वीर साफ; जानें A टू Z


यह है दिन का तापमान
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
अजमेर : 37.3
अलवर : 36.4
जयपुर : 37
पिलानी : 38
सीकर : 36
कोटा : 38.2
चित्तौडगढ़ : 36.9
डबोक : 35.5
बाड़मेर : 40.5
जैसलमेर : 40.2
जोधपुर : 38.9
फलौदी : 41.2
बीकानेर : 39.2
चूरू : 37.8
धौलपुर : 36.9
अंता बारां : 37.4
डूंगरपुर : 38.2
जालौर : 40
सिरोही : 37.5
सवाईमाधोपुर : 35.6
फतेहपुर : 38.3
करौली : 37.5
यह भी पढ़ें : इस साल मानसून कमजोर रहने की घोषणा, जानिए कहां हुई ऐसी भविष्यवाणी

रात में यहां सबसे अधिक पारा
जयपुर : 22.2
बाड़मेर : 22.5
फलौदी : 26.8
बीकानेर : 24
डूंगरपुर : 22.2

Updated on:
27 Mar 2024 09:49 am
Published on:
27 Mar 2024 09:49 am