जोधपुर

शुद्ध का युद्ध : 1500 विद्यार्थियों ने एक साथ लिया मतदान करने व करवाने का संकल्प

व्यास कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
less than 1 minute read
elections in rajasthan 2018
Assembly Elections In Rajasthan, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

ड्रोन वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत बुधवार को जोधपुर शहर के कुड़ी हौद स्थित व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में 1500 विद्यार्थियों को एक साथ वोट संकल्प एवं फेक न्यूज की जागरुकता का संदेश दिया गया। सभी विद्यार्थियों ने मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत अधिक से अधिक मतदान की शपथ ली। डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल निहारिका चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में
व्यास कॉलेज सहित डीपीएस स्कूल पाली रोड के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करनेए आस.पास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

फेक न्यूज के बारे में दी जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में फेक न्यूज से बचने, फेक न्यूज पहचानने के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में डीपीएस पाली रोड की प्राचार्या निहारिका चोपड़ा, व्यास इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो जीके जोशी, प्रो अशोक धारीवाल, व्यास डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ राघवेंद्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान व्यास कॉलेज एवं डीपीएस पाली रोड के पीआरओ रजनीश अग्रवाल सहित विभिन संकायों के फेकल्टीए शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Updated on:
05 Dec 2018 03:07 pm
Published on:
05 Dec 2018 02:14 pm