जोधपुर

प्रभारी मंत्री का कोविड मंथन : जागरूकता ही विकल्प, लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार

- जिला प्रभारी मंत्री ने की कोविड की समीक्षा  
less than 1 minute read
Oct 03, 2020
प्रभारी मंत्री का कोविड मंथन : जागरूकता ही विकल्प, लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार
प्रभारी मंत्री का कोविड मंथन : जागरूकता ही विकल्प, लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार

जोधपुर.
कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में भेजा गया। जिला के प्रभारी मंत्री व उप मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार महेन्द्र चौधरी भी शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार जागरूकता पर ही फोकस करेगी। लॉकडाउन के बारे में फिलहाल सोचा नहीं गया है। उनके अनुसार लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है।

कलक्टे्रट सभागार में कोविड-19 समीक्षा बैठक में कहा कि जांच, दवा, आइसीयू बैड्स सहित चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता व उनके विस्तार में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। बैठक में जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव व उपचार को लेकर जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों राजकीय अस्पतालों के अधीक्षकों व सीएमएचओं ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी दी। बैठक में विधायक किशनाराम विश्नोई, हीराराम मेघवाल, महेन्द्र विश्नोई ने भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

Published on:
03 Oct 2020 09:06 pm