
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की बीए/बीबीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फ रवरी और बीए/बीबीए एलएलबी सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। इसकी विस्तृत समय सारणी विश्वविद्यालय ने अपने वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 12 फ रवरी शाम तक ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
पूरक व कोविड विशेष परीक्षाएं 17 फरवरी से
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलो के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों की पूरक और कोविड विशेष परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि बीए अन्तिम वर्ष, ऑनर्स सब्सिडी विषय, बीबीए अन्तिम वर्ष, बीकॉम अन्तिम वर्ष, बीएससी अन्तिम वर्ष, बीसीए अन्तिम वर्ष की पूरक एवं कोविड विशेष परीक्षाएं, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स (एकाउटिंग एवं बीएफई) अन्तिम वर्ष की कोविड विशेष परीक्षाएं 17 फ रवरी से शुरू होगी। एलएलबी अन्तिम वर्ष की पूरक एवं कोविड विशेष परीक्षा 27 फ रवरी से शुरू होगी। इसकी विस्तृत से समय सारणी विवि की अधिकृत वेबसाइट पर बुधवार शाम तक जारी कर दी जाएगी।