जोधपुर

Rajasthan Weather: बैक टू बैक फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने दी आंधी और झमाझम बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से मौसम बार-बार करवट ले रहा है, जिससे कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है।

2 min read
May 05, 2026
MP Monsoon 2026 Update
MP Monsoon 2026 Update: मध्य प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में मानसूनी बारिश हो सकती है सामान्य से कम। (फोटो सोर्स: patrika)

जोधपुर। राजस्थान में इन दिनों लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जो ताकतवर हैं। इसकी वजह से घने बादल बन रहे हैं। तेज धूल भरी हवा चल रही और बरसात हो रही है। सोमवार को भी एक विक्षोभ सक्रिय था। विक्षोभ के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी पूर्वी हवाओं की नमी आ रही थी, जिससे वातावरण में अधिक नमी होने से अच्छी खासी बरसात भी प्राप्त हो रही है।

यह वीडियो भी देखें

आगे क्या?

मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार अगले चार पांच दिन एक और विक्षोभ सक्रिय रहेगा। बैक टू बैक विक्षोभ आने से दोपहर बाद आंधी, बादल और बरसात का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी सामान्य के करीब रहेगा। हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने मंगलवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग व उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज होने की संभावना है।

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ ने जोधपुरवासियों का मन प्रफुल्लित कर दिया। तेज हवाओं के साथ गिरी बारिश (Rain Alert) की छमछम ने लम्बे समय बाद मौसम को सुहाना किया। दोपहर में जहां गर्मी में झुलस गए थी वहीं देर शाम तक खिल उठे। शहर में दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। गर्मी से परेशान शहर को शाम पांच बजे के बाद जाकर राहत मिली, जब धूल भरी हवा के बाद बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध के साथ मेघ मल्हार करने लगे।

जोधपुर में झमाझम बारिश

बूंदाबांदी से शुरू हुआ सफर झमाझम बारिश में बदल गया। शहर ही नहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी रात तक मानसूनी मौसम बना रहा। आसमां में बिजली कौंध रही थी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतल बयार सुहाने मौसम का संकेत दे रही थी। कुछ ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने रात 8.30 बजे जोधपुर शहर में पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो बीते लम्बे समय बाद जाकर दर्ज हआ है।

बादलों की आवाजाही के साथ तेज गर्मी

शहर में सोमवार को दिन में बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तेज गर्मी का मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक था। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप निकलने से तापमान तेजी से उछलने लगा और दोपहर तक 41 डिग्री तक पहुंच गया। तेज गर्मी की वजह से लोग पसीना पसीना हो गए। धूप एकदम तीखी होने के कारण कुछ क्षण के लिए भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चल रही थी। इसके बाद मौसम ने जो पलटा खाया, लोग आनंदित हो उठे।

Updated on:
06 May 2026 02:27 pm
Published on:
05 May 2026 02:34 pm