
पीपाड़ सिटी. नगर पालिका क्षेत्र में वाहन चालकों तथा दुकानदारों के मनमाने रवैये से यातायात व्यवस्था निरंतर बिगड़ती जा रही है। अनियंत्रित तरीके से नियमों को ताक में रखकर दुकानदारों तथा ठेला चालकों द्वारा मुख्य मार्ग पर कब्जा जमाने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी मुख्य मार्ग, होली धड़ा, आड़ा मार्केट तथा सुभाष घाट सहित शहर के स्थानों पर अनियंत्रित ठेला चालकों तथा व्यापारियों के मनमाने रवैये से कई बार जाम लग जाते है। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय से जोधपुर रैफर किए जाने वाले मरीजों के वाहन यही से गुजरते है। जाम में फंसने के समस्या गंभीर बीमार की हालत ज्यादा खराब हो जाने की आशंका है। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से मुख्य मार्ग सकड़ गया है। ऐसे कम संकड़े मार्ग को पार करते समय वाहन भिड़ंत के मामले भी निरंतर बढ़ रहे है। शहर की ज्वलंत समस्या में शामिल अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सीएलजी सदस्यों ने कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष मामले को गंभीरता से रखा लेकिन मामला ज्यो का त्यो ही है। शहर में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों तथा स्थानीय नागरिकों को इस समस्या से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा कुछेक स्थानों पर पुलिसकर्मी तथा होमगार्ड जवान लगाए है लेकिन समस्या के अनुपात में वो नाकाफी ही प्रतीत है। निप्र.