
जोधपुर।
रेलवे की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09143 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफ र सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09144, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को भगत की कोठी से शाम 4.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
---
ट्रेनों में डिब्बें बढ़ाएं
जोधपुर।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। गाड़ी संख्या 09027/28 बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी स्पेशल में बान्द्रा टर्मिनस से 27 मार्च को व जम्मूतवी से 29 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 02965/66 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में बान्द्रा टर्मिनस से 26 मार्च को भगत की कोठी से 27 मार्च को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।
---