जोधपुर

बैंक मैनेजर के घर चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

- सूने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 31 तोला सोना व 11 लाख रुपए
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
बैंक मैनेजर के घर चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
बैंक मैनेजर के घर चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने भदवासिया में 80 फुट रोड पर गुरु राजाराम नगर प्रथम में बैंक मैनेजर के सूने मकान में चोरी करने का पर्दाफाश कर शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि मूलत: पाली में देवली कला हाल गुरु राजाराम नगर प्रथम निवासी बैंक मैनेजर रवि कालानी के सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने के आभूषण व 11 लाख रुपए चुरा लिए गए थे। 2 अगस्त को चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की गई थी। थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में एएसआइ भागुराम, हेड कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, गोपाल, जितेन्द्र, ओंकारसिंह व बंशीलाल ने फुटेज से नकाबपोश युवकों की पहचान की और तलाश के बाद उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करने पर मूलत: सांसी कॉलोनी बग्गीखाना हाल खोखरिया में हाथीदड़ा निवासी श्रवण उर्फ पेनिया पुत्र चिमनलाल सांसी और सांसी कॉलोनी बग्गीखाना निवासी रवि उर्फ कालू पुत्र लछाराम सांसी को गिरफ्तार किया गया।
इनमें श्रवण के खिलाफ 14 व रवि उर्फ कालू के खिलाफ 4 मामले पहले से दर्ज हैं। चोरी के जेवर व रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
07 Aug 2021 01:37 am