
जोधपुर।
बाड़मेर जैन संघ जोधपुर के सदस्यों की ओर से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए गए। संघ के सदस्य व समाजसेवी ज्ञानीराम मालू ने बताया कि मौजूदा दौर में कोविड-19 संक्रमण की भयावता को देखते हुए मानव जीवन की रक्षार्थ संघ के सदस्य आगे आए और कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए काम आने वाले 16 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह व शहर विधायक मनीषा पंवार के शुभारंभ के बाद मानव सेवा संस्थान जोधपुर को भेंट किए गए। जो आपातकालीन जरुरत होने पर निशुल्क मरीज के परिजनों को मुहैया करवाए जाएंगे। साथ ही संघ द्वारा 125 पल्स ऑक्सीमीटर जिला कलेक्टर को भेंट किए गए। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व पल्स ऑक्सीमीटर में संघ के प्रकाशचंद धारीवाल, मोतीलाल मालू झाक, भुरेश बोहरा, सधार्मिक भाई, पारसमल धारीवाल, वेदमल मालू, पाŸव परिवार, दानमल डुगरवाल, चतुर्भुज वडेरा, जेठमल मालू, लूणकरण संखलेचा, श्यामलाल बोथरा, संपतराज संखलेचा, अरविन्द छाजेड़, पारसमल संखलेचा, जयकुमार वडेरा, सम्पतराज बोहरा, जसराज बोथरा का सहयोग रहा।