जोधपुर

ऑनलाइन होते ही तहसील कार्यालय में हुआ यज्ञ अनुष्ठान

जोधपुर जिले की तीसरी ऑनलाइन तहसील बनी बावड़ी
less than 1 minute read
ऑनलाइन होते ही तहसील कार्यालय में हुआ यज्ञ अनुष्ठान
ऑनलाइन होते ही तहसील कार्यालय में हुआ यज्ञ अनुष्ठान

लवेरा बावड़ी. डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉर्डनाइजेशन स्कीम के तहत बावड़ी तहसील के ऑनलाइन होने का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इससे तहसील क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। किसानों को जमाबंदी,भू-नक्शा लेने के लिए अनावश्यक परेशानी नही झेलनी पड़ेगी। ११ नवम्बर को गजट नोटिफिकेशन के बाद बावड़ी तहसील ऑनलाइन हो गई और १४ नवम्बर को बावड़ी तहसीलदार धन्नाराम गोदारा ने ऑनलाइन कम्प्यूटर पर क्लिक कर सोयला का पहला नामान्तरण दर्ज किया। शनिवार को तहसील कार्यालय में यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। नरेन्द्र परिहार के सानिध्य में तहसीलदार गोदारा,रीडर हीराराम,आफिस कानूनगो शैलेन्द्र नारायण माथुर,श्याम टाक, आरआई हनुवन्तसिंह,भूपतसिंह, जगदीश, पटवारी करणसिंह, मोहनलाल आदि ने आहुतियां देते हुए शुभ कार्य की सफलता की मंगल की कामना की। उपखण्ड अधिकारी हेताराम चौहान व तहसीलदार ने इस कार्य के लिए मेहनत करने वाली पूरी टीम को बधाई दी । तहसीलदार ने बताया की बावड़ी तहसील ऑनलाइन हो जाने के बाद अब जमाबंदी के साथ साथ किसान अपने खेत का नक्शा भी ऑनलाइन निकलवा सकता है।इसके लिए वह ई मित्र केन्द्र या स्वयं के संसाधनों से भी प्रिंट ले सकेगा। गौरतलब है कि बावड़ी तहसील २०१२ में नवसृजित हुई थी। इससे पहले भोपालगढ़ व ओसियां में शामिल थी।

Published on:
17 Nov 2019 08:33 pm