जोधपुर

ब्यूटीफुल डेजर्ट, ब्यूटी क्वीन एंड ब्यूटीफुल स्नैप

जोधपुर की फैशन डिजाइनर ( fashion designer ) व मॉडल ( model ) सलोनी चाण्डक ( Saloni chandak ) पर जैसलमेर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर खूबसूरत फोटो शूट किए गए। देश भर के फोटोग्राफर्स ( photographers ) ने उनके खुद के डिजाइन किए व खुद के पहने ट्रेडिशनल राजस्थानी कास्टयूम्स के संग उन्हें कैमरे में कैद ( photo shoot ) किया ।
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
Beautiful Desert, Beauty Queen and Beautiful Snap
Beautiful Desert, Beauty Queen and Beautiful Snap

जोधपुर. खूबसूरत रेत का समंदर ( beautiful desert ) , परंपरागत लिबास ( traditional costumes ) में सौंदर्य बाला ( Beauty Queen ) और खूबसूरत फोटो शूट ( photo shoot )। जोधपुराइट फैशन डिजाइनर ( fashion designer ) और मॉडल model ) सलोनी चाण्डक ( Saloni chandak ) ने इस बार जैसलमेर में आयोजित ऑल इंडिया डेजर्ट फोटोग्राफी ( All india desrt photography ) में राजपूती पोशाक के माध्यम से राजस्थानी पहनावे के साथ फोक कल्चर प्रजेंट किया। खुद के डिजाइन किए गए लिबास पहन सलोनी ने जैसलमेर के ख़ूबसूरत स्थल सोनार किला,पटवों की हवेली,गड़ीसर तालाब, कुलधारा , सम , ख़ूरी व लोकल स्ट्रीट पर पोज दिए। यहां उन्होंने एक इंटरनेशनल फोटो शूट भी किया, जो इंडिया और चीन के बीच था। जैसलमेर में आयोजित डेजर्ट फोटोग्राफी में उड़ीसा, हैदराबाद आंधप्रदेश, मध्यप्रदेश, आसाम,महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, चैन्नई व बेंगलूरु सहित देश भर के 35 फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इस फोटो शूट में मैन्टर के रूप में गुरु शिवजी जोशी, रामजी व्यास और सर्वेश जोशी शामिल रहे।

Published on:
01 Oct 2019 08:25 pm