
जोधपुर. जोधपुर की पूर्व सांसद राजमाता कृष्णा कुमारी ने अपने अल्पकाल के राजनैतिक जीवन को बेहतर व सक्रिय रूप से निभाया। वर्ष 1971 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय रूप लड़ा व 21 हजार 497 मतों से चुनाव जीता था। ध्रांगध्रा (सौराष्ट्र) गुजरात में 10 फ रवरी 1926 में जन्मी कृष्णाकुमारी ने 1971 के युद्ध के दौरान शेरगढ़ क्षेत्र के सर्वाधिक फ ौजी शहीद होने पर उस क्षेत्र का दौरा किया और सीमाओं पर लडऩे वाले जवानों के परिवार वालों को धैर्य बंधाया तथा उनकी देखभाल की। सन् 1973- 74 में जब जोधपुर में खाद्यानों की भयंकर कमी आ गई और सरकार के माध्यम से सस्ते धान की दुकानों में पर्याप्त गेहूं वितरण की अव्यवस्था ने कीमतों को आसमान पर चढ़ा दिया तब ऐसी अवस्था में कृष्णाकुमारी ने तत्कालीन राज्य सरकार से जोधपुर के प्रति व्यक्ति को 10 किलो गेहूं देने का अनुरोध किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने अनुरोध स्वीकार करते हुए 1974 में जनता के लिए राहत पहुंचाई। पूर्व सांसद राजमाता कृष्णाकुमारी के प्रयासों ने ही उस समय की स्थिति से जोधपुर की जनता को उबारा और उनके सुख-दु:ख में उनकी मदद की ।