जोधपुर

मथानिया के स्कूलों में मनाए गणतंत्र दिवस पर भामाशाहों ने विद्यालय में दिल खोलकर दी राशि

मथानिया क्षेत्र में गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान ग्रामीण भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए दिल खोलकर धन राशि दी। वहीं कई घोषणाएं करके समारोह मे चार चांद लगा दिए।
less than 1 minute read
bhamashah donate big amount to government schools in mathania
मथानिया के स्कूलों में मनाए गणतंत्र दिवस पर भामाशाहों ने विद्यालय में दिल खोलकर दी राशि

मथानिया. क्षेत्र में गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान ग्रामीण भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए दिल खोलकर धन राशि दी। वहीं कई घोषणाएं करके समारोह मे चार चांद लगा दिए। राजकीय माध्यमिक विद्यालय किरमसरिया खुर्द के कार्यक्रम संयोजक भंवराराम कड़वासरा ने बताया कि निवर्तमान पंचयात समिति सदस्य बालकिशन गोरचिया ने विद्यालय में जल मन्दिर निर्माण,भामाशाह सताराम सांई ने विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण, भामाशाह गोविन्दराम सारण ने विद्यालय में सरस्वती मंदिर निर्माण की घोषणा की।

राजकीय सीनियर विद्यालय नेवरा गांव के प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक की प्रेरणा से ग्रामीणों ने हाथो हाथ 51 टेबल कुर्सियों की राशि एकत्रित कर जमा कराई। इसी प्रकार राउमावि राजासनी में भामाशाहों ने 16 कुर्सियां, एक फिल्टर मशीन, 9 छत पंखे, 2 पानी के कैम्पर के साथ 7 हजार रुपए विद्यालय विकास में दी। राउप्रावि दर्जियों की ढाणी पांचला खुर्द में विद्यालय के शिक्षकों ने 12 हजार रुपए दिए।

राउमावि मथानिया में भामाशाह ओमप्रकाश सोलंकी ने 21 टेबल कुर्सियां, राउमावि बैरडों का बास में भामाशहों ने विद्यालय में सरस्वती मन्दिर, वाहन व साइकिल स्टैण्ड के लिए टिन शेड निर्माण करने की घोषणा की। राउमावि बड़ला बासनी की संस्था प्रधान संतोष चौहान ने विद्यालय की सभी बालिकाओं के लिए 31 हजार के स्वेटर लाकर वितरित किए। राउप्रावि के शिक्षक पप्पाराम मेघवाल की प्रेरणा से ग्रामीणों ने 8 कुर्सियां, तीन टेबल समेत 1 हजार रुपए भेंट किए।

Published on:
28 Jan 2020 12:01 pm