जोधपुर

जरुरतमंद कोविड़ मरीजों के लिए 500 कन्संट्रेटर देंगे भामाशाह मूंदड़ा

- महामारी से महामुकाबला: भामाशाह मूंदड़ा ने की घोषणा - पहला लॉट आया, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन सेवार्थ समर्पित
less than 1 minute read
May 16, 2021
जरुरतमंद कोविड़ मरीजों के लिए 500 कन्संट्रेटर देंगे भामाशाह मूंदड़ा
जरुरतमंद कोविड़ मरीजों के लिए 500 कन्संट्रेटर देंगे भामाशाह मूंदड़ा

जोधपुर।

वैश्विक कोरोना महामारी में कोविड संक्रमितों की सेवार्थ हर समाज-संगठन के लोग, भामाशाह, उद्यमी आगे आ रहे है। माहेश्वरी समाज के भामाशाहर बद्रीदाज व मनीष मूंदड़ा आगे आए, जिन्होंने 500 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर देने की घोषणा की। इस कड़ी में 50 कन्संट्रेटर का पहला लॉट आया, जिसे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज व जनसहयोग के लिए समर्पित किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप काबरा ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमी राजस्थान प्रदेश सभा के प्रदेशाध्यक्ष रतनलाल डागा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य व जोधपुर जिला सभा के पदाधिकारी पुरुषोत्तम मूंदड़ा, जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर शाह सहित समाज बंधुओं की उपस्थिति में शहर सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में भेजी गई ।

-

यहां भेजी गई मशीनें

संघ के पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने बताया कि यह मशीनें ओसियां, मथानिया, तिंवरी, बालेसर, शेरगढ़, देचू, पीपाड़, लूणी तहसील, बाप, फ लोदी व जोधपुर के प्रताप नगर, कमला नेहरू नगर, लालसागर, नागौरी गेट क्षेत्र में वितरित की गई।

Published on:
16 May 2021 06:25 pm