जोधपुर

चर्चित भंवरीदेवी हत्याकांड में नया मोड़, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम, पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

Bhanwari Devi Murder Update : भंवरीदेवी विश्नोई हत्याकांड में एसआईटी की जांच व अनुसंधान जारी है। प्रकरण में तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इधर घटना के 46 दिन बाद भी खुलासे का इंतजार बना हुआ है।
2 min read
bhanwari devi murder case new twist informer get 1 lakh Rs
Bhanwari Devi Bishnoi Murder : लोहावट. मृतक भंवरीदेवी, बालिका  को चप्पल पहनाते पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई। फोटो पत्रिका

Bhanwari Devi Bishnoi Murder : लोहावट थानातंर्गत जंभेश्वरनगर गांव में घर के बाहर सो रही भंवरीदेवी विश्नोई पर अज्ञात नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार से गले सहित शरीर पर ताबड़तोड हमला कर निर्मम हत्या तथा दो बालिकाओं पर हमला करने के प्रकरण में पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देश पर गठित एसआईटी लगातार अनुसंधान में अलग-अलग एंगल पर कार्य कर रही है। पुलिस ने हाल में तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया है। अब उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार बना हुआ है। इधर घटना के 46 दिन बाद भी खुलासे का इंतजार बना हुआ है।

एसआईटी का नेतृत्व कर रहें डीआईजी देवेन्द्र विश्नोई अनुसंधान में गहनता से जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दें रहें है। प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट करीब 14 दिन बाद मिलती है। वही प्रकरण में साइबर/तकनीकी, पूछताछ सहित कई एंगलों पर जांच व अनुसंधान जारी है। जिसमें अलग-अलग टीमें लगी हुई है।

1 लाख रुपए की इनाम की घोषणा

एडीजी क्राइम की और से प्रकरण में आरोपी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। पूर्व में जोधपुर रेंज आईजी द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिसको 25 अगस्त को एडीजी क्राइम ने बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया।

मृतका की बेटी को पहनाएं चप्पल

मृतका भंवरीदेवी विश्नोई की छोटी बेटी सोनू ने जब तक उसकी मां को न्याय नहीं मिलता, वह अपने पांव में जूते-चप्पल नहीं पहनेगी का संकल्प लिया था। लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने मृतका के पीहर पहुंचकर परिजनों व जिला व उपखण्ड प्रशासन की मौजूदगी में सोनू से समझाइस कर चप्पल पहनाएं तथा उसे भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगें। न्याय दिलाने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कई नागरिक मौजूद रहें।

गौरतलब है कि प्रकरण में पर्दाफाश व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोहावट पुलिस थाना के बाहर 33 दिन चले धरने पर 7 सितम्बर को एसआईटी का नेतृत्व कर रहें डीआईजी व पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई व अन्य के मध्य हुई वार्ता के बाद धरने को अस्थाई स्थगित किया था। इससे पहले न्याय की मांग में आंदोलन अलग-अलग चरण में चला है।

Updated on:
11 Sept 2026 06:26 pm
Published on:
11 Sept 2026 06:25 pm