11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : राजस्थान में भी रेट्रो फोटो ट्रेंड ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई दीया कुमारी की तस्वीर

Retro Trend : राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की रेट्रो लुक वाली तस्वीरों की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। इन तस्वीरों में नेताओं को पुराने दौर के पहनावे, हेयर स्टाइल और विंटेज अंदाज में दिखाया गया है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
rajasthan retro photo trend boom diya kumari photo liked on social media

Rajasthan Retro Trend : फोटो साभार @KumariDiya

Retro Trend : सोशल मीडिया पर 1980 के दशक के रेट्रो एआइ फोटो का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। आम यूजर्स से लेकर बड़े राजनेता, खेल जगत की हस्तियां और बॉलीवुड सितारे तक अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआइ की मदद से 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में बदलवा रहे हैं। इसमें चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए बड़े हेयरस्टाइल, विंटेज कपड़े, स्टेटमेंट ज्वेलरी और फिल्म ग्रेन जैसे एलिमेंट जोड़े जा रहे हैं। जिबली स्टाइल आर्ट और कैरीकेचर अवतारों के बाद यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और 'एक्स' पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

राजस्थान भी इसमें पीछे नहीं है। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एमएलए रविन्द्र सिंह भाटी सहित कई नेताओं की तस्वीरें चर्चा में हैं। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी अपनी रेट्रो तस्वीर साझा की।

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तस्वीरें भी इस रेट्रो ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। दोनों नेताओं के रेट्रो अंदाज वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

राजनीतिक मंचों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के इस अंदाज ने जनता और सोशल मीडिया में हलचल पैदा कर दी है। यह लुक उनके सामान्य सार्वजनिक लुक से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों ने राजनीतिक पोस्ट और चुनावी चर्चाओं से अलग सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

इस बीच सचिन पायलट ने अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है। जिसे भी खूब पसंद किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर आई तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं की फोटो वायरल हुईं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी इस ट्रेंड में शामिल हुए हैं।

ट्रेंड कहां से आया?

वर्ष 2025 में स्टूडियो घिवली शैली की एआइ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड चलाया था। अब एआइ ने उसी प्रयोग को नॉस्टॅल्जिया यानी पुरानी यादों से जोड़ दिया है।