जोधपुर

RAILWAY–यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस 1 से

- पूर्णतया आरक्षित होगी
less than 1 minute read
Oct 27, 2020
RAILWAY--यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस 1 से
RAILWAY--यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस 1 से

जोधपुर।
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 1 नवम्बर से किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित होगी।
जोधपुर मण्ड़ल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 04813 जोधपुर-भोपाल प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 1 नवम्बर से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन सुबह 8.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814 भोपाल-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 2 नवम्बर से से अग्रिम आदेशों तक भोपाल से प्रतिदिन शाम 5.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन राइकाबाग पैलेस, जोधपुर कैंट, बनाड़, पीपाड़ रोड, मेड़ता रोड, रेण, डेगाना, गच्छीपुरा, बेसरोली, बोरावड़, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, सांभर झील, फ ुलेरा, हिरनोदा, आसलपुर जोबनेर, बोबास, धानक्या, कनकपुरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सांगानेर, श्योदासपुरा पदमपुरा, चाकसू, चन्नानी, बनस्थली निवाई, सिरस, ईसरदा, चौथ का बरवाड़ा, देवपुरा, सवाईमाधोपुर, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी, लाखेरी, कोटा, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाइ, गुना, अशोकनगर, मुगावली, बीना, मंडी बामोरा, गंज बासौदा, गुलाबगंज व विदिशा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Published on:
27 Oct 2020 05:13 pm