जोधपुर

मानसून से पहले ही राजस्थान में इस बड़े पुल पर चलने लगी दरारें

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में चक्रवाती तूफान के साथ कई जिलों में लगातार नुकसान हो रहा है।
less than 1 minute read
Jun 19, 2023
photo_2023-06-19_15-50-12.jpg

जोधपुर। Rajasthan Weather Update: प्रदेश में चक्रवाती तूफान के साथ कई जिलों में लगातार नुकसान हो रहा है। बिपरजॉय तूफान से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सैंकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, दर्जनों विद्युत पोल गिर गए। वहीं नदियों पर भी पानी के तेज बहाव से रपट चलने लगी है।

जोधपुर के मारवाड़ में भी नरसिंहपुरा नदी पर बनाए गए पुल पर दरारें दिखने लगी, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। तेज हवाओं और बारिश की वजह से नरसिंहपुरा नदी के पुल पर दरारे चलने लगी।

मानसून आने से पहले ही पुल के ऊपर पानी के तेज बहाव के कारण रपट चलने लगी जिस से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता हैं। दरारे चलने के बाद भी वीडियो में लोग पुल पर नजर आ रहे हैं जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।

Published on:
19 Jun 2023 04:21 pm