जोधपुर

घर में घुसकर हर जगह खंगाल डाली, ले उड़े लाखों के जेवर व नकदी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर में बढ़ते चोरों के आतंक पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाल ही में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की वारदातों का खुलासा तो हो नहीं पाया और अब केशवनगर क्षेत्र में बैखौफ चोरों ने गुरुवार रात एक घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
2 min read
Nov 03, 2018
theft
घर में घुसकर हर जगह खंगाल डाली, ले उड़े लाखों के जेवर व नकदी

यहां घर में घुसे चोरों ने मुख्यद्वार से प्रवेश करते हुए जेवर और नकदी की तलाश में पूरा घर खंगाल डाला और लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चोरी की इस वारदात के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने रोष जताया तथा चोरी के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
गांव गए और पीछे घुसे चोर-
केशवनगर निवासी रविन्द्र पुरोहित पुत्र रमेशचन्द्र पुरोहित ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं परिवार सहित केशवनगर में निवास करता हूं तथा १ नवम्बर को रात्रि में करीब ८.१५ बजे मेरे पैतृक गांव लोर्डियां गया हुआ था। इस दौरान रात्रि में घर में घुसे अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने व चांदी के जेवर, बर्तन एवं नकदी पार कर दी। सुबह ११ बजे वापस घर पंहुचे तो घर के ताले टूटे हुए मिले और आभूषण, बर्तन व नकदी गायब मिली।
सोने के जेवर, चांदी के बर्तन व नकदी उड़ाई-
रिपोर्ट बताया गया कि घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने के २ बिल्लिया वजन १ तोला, रामनवमी वजन साढे छ: तोला, मंगलसूत्र साढे तीन तोला, हार आधा तोला, टीका १ तोला, झूमरा डेढ़ तोला, कान के लोंग आधा तोला, ३ रिंग की जोडिय़ा १ तोला, कानों के सुई डोरा आधा तोला, ५ अंगूठियां ढाई तोला, डोरा डेढ़ तोला वजन के आभूषण व ४५ हजार की नकदी पार कर दी। साथ ही 4 चांदी के गिलास, पायजेब १५ जोड़ी, प्याले २, २१ चांदी के सिक्के, चांदी का १० तोला वजनी कंदोरा भी उड़ा दिया।
पूरा घर कर दिया उत्थल-पुत्थल-
जब परिवार के लोग घर पंहुचे तो एकबारगी भौचक्के रह गए, उनके घर की ये हालत कैसे हो गई। यहां घर में घुसे चोरों ने मुख्यद्वार के ताले तोडक़र एक-एक पूरे घर के कमरों में रखे सामान बिखेर डाला। जिससे घर के आगे का कमरा, चौक, अन्दर के कमरे आदि घरेलू सामान व कपड़ों से अटे नजर आए। घर की इस हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने घर के हरेक कोने को खंगाल डाला।
वारदात के बाद उभरा जनाक्रोश-
केशवनगर में चोरी की बड़ी वारदात के बाद मौके काफी लोग एकत्रित हो गए और वारदात को लेकर रोष जताया। लोगों ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इस वारदात के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी हुआ माल बरामद करने की मांग की है।

Updated on:
03 Nov 2018 12:18 pm
Published on:
03 Nov 2018 12:18 pm