जोधपुर

ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत

ओसियां थानान्तर्गत चेराई गांव में घेवड़ा रोड पर गुरुवार देर रात हादसा
less than 1 minute read
Bike driver dies due to truck accident
ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत

जोधपुर. जिले के ओसियां थानान्तर्गत चेराई गांव में घेवड़ा रोड पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।

ओसियां थाने के हेड कांस्टेबल गोविंदराम के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एक युवक देर रात चेराई गांव की तरफ जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर चेराई की तरफ से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक नीचे गिर गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे से अनियंत्रित ट्रक भी मौके पर पलट गया। हादसे का पता लगते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ओसियां थाना पुलिस भी मौके पर आई। देर रात शव मोर्चरी भिजवाया गया। साथ ही ट्रक सीधा करने के प्रयास शुरू किए गए। मृतक की शिनाख्त चेराई निवासी अशोक के रूप में हुई है।

Published on:
31 May 2019 02:14 am