
जोधपुर.
शहर के निकटवर्ती सालावास गांव के पास शनिवार शाम एक डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डम्पर को आग लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डम्पर की आग बुझाने के लिए दमकल को बुलाया। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटने से पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का आक्रोश था कि सालावास रोड पर तेज गति से डम्पर चलते हैं। रात के समय में भी बजरी से भरे डम्पर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
READ MORE :