जोधपुर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जोधपुर में जश्न का माहौल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जोधपुर भाजपा ने मंगलवार को जश्न मनाया।

2 min read
May 15, 2018
BJP's victory in Karnataka elections and celebration in jodhpur
BJP's victory in Karnataka elections and celebration in jodhpur

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान अमित शाह के नेतृत्व में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जोधपुर में उत्सव का माहौल रहा। इस विजय पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के गौरव और प्रतिष्ठा के दम पर कर्नाटक में भाजपा की धमाकेदार जीत हुई है, जिसने जोधपुर ही, पूरे राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दक्षिण में भाजपा की जीत के कारण राजस्थान भाजपा में भी जोश का संचार हुआ है और इस विजय का भाजपा को राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

भाजपा की प्रतिष्ठा व गौरव दिन-दिन परवान चढ़ रहा

भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा की प्रतिष्ठा व गौरव दिन-दिन परवान चढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कौशल और नेतृत्व के कारण पार्टी का वर्चस्व बढ़ रहा है और पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के करिश्माई नेतृत्व के दम पर कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान जारी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बन रही है। इस जीत से जोधपुर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कर्नाटक में भाजपा की सीटों की संख्या Óयों-Óयों आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे कार्यकताओं में बधाई देने का दौर शुरू हो गया। भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कर्नाटक में जीत का श्रेय वहां की जतना और दमदार पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

जालोरीगेट पर आतिशबाजी
जोधपुर भाजपा ने दक्षिण में भाजपा की धमाकेदार जीत का जोधपुर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कर्नाटक में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में मंगलवार शाम 6.&0 बजे जालोरीगेट चौराहे पर एकत्र हुए और उन्होंने पटाखे फोड़ व मिठाई खिला कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Published on:
15 May 2018 09:49 pm