जोधपुर

भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे गली-मोहल्लों में

बूथ-बूथ प्रवास कर रहे भाजपा कार्यकर्ता, बता रहे सरकार की योजनाएं
2 min read
Jun 14, 2018
rajasthan election,jodhpur news,news. bjp news,
बूथ-बूथ प्रवास कर रहे भाजपा कार्यकर्ता, बता रहे सरकार की योजनाएं

जोधपुर.

भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन विशिष्ट सम्पर्क अभियान के तहत जोधपुर शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वार्डों में बूथ स्तर पर प्रवास आरंभ कर दिया है। जोधपुर शहर, सरदारपुरा एवं सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में गुरूवार को प्रवास पर रहे और क्षेत्र के लोगों को सरकार कीयोजनाओं से रू-ब-रू कराया और बूथ स्तर पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व की बूथ सम्पर्क योजना के तहत जोधपुर में शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आवंटित वार्डों में प्रवास के दौरान वार्डों में सम्पर्क किया।
कॉनकोर की निदेशक एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वनिता सेठ ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या आठ में प्रवास किया और क्षेत्र के वरिष्ठजनों से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं के पत्रक भेंट किए। वार्ड की पार्षद पायल जणवानी, शक्ति केन्द्र संयोजक मनोज थानवी सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
शहर जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल वार्ड संख्या 29 में प्रवास पर रहे और वार्ड क्षेत्र में बूथ समिति के पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्र के संयोजक से मिले। मेघवाल प्रवास के दौरान पूर्व पार्षद रोशन सांखला के निवास पर भी गए और भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से रू-ब-रू कराया। उन्होंने जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे अर्जुन सांखला एवं निर्मल सर्राफ से मुलाकात की और सरकार की योजनाओं के पत्रक भेंट किए। खाण्डा फलसा मण्डल अध्यक्ष दिनेश बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रहे। पार्षद पूजा गुजराती, शक्ति केन्द्र संयोजक राजेन्द्र गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
भाजपा ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या में दो मंे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया और बूथ समिति के पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शक्ति केन्द्र संयोजक शेखगिरी गोस्वामी एवं पार्षद कमला कंवाड़िया सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष शशि प्रकाश प्रजापत ने वार्ड संख्या 39 में भाजपा के अनेक पदाधिकारियों के साथ प्रवास के दौरान सर्म्पक किया और सरकार की योजनाओं के पत्रक भेंट किए साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठजनों से मिलकर बूथ को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की। वार्ड मंजू कंडारा व शक्ति केन्द्र संयोजक अमोलक सिंह व मण्डल अध्यक्ष जेठूंिसह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। उन्होंने इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नरपतसिंह राठौड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर जांगिड़, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
प्रताप नगर मण्डल अध्यक्ष नवीन वैष्णव ने वार्ड 19 में प्रमुख कार्यकताओं के घर जाकर पत्रक, स्टिकर व साहित्य देकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजना व उपलब्धियां जन जन तक पहुचाने का कार्य किया। प्रवासी कार्यक्रम में मण्डल महामन्त्री आनन्द गौड़, मण्डल मन्त्री व शक्ति केंद्र संयोजक यूनुस गौरी, मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद रमजान खान, राजस्थान उर्द अकादमी के सदस्य आमिर खान पठान एवं वार्ड के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार शहर के अनेक वार्डो में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मण्डल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सम्पर्क कर क्षेत्र के लोगों से सरकार की योजनाएं साझा की और उनको योजना के लाभ बताए। साथ ही बूथ को मजबूत करने का आह्वन किया और आने वाले विधानसभा और वर्ष 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Published on:
14 Jun 2018 09:12 pm