जोधपुर

भामाशाह योजना में ऋण दिलाने का झांसा, 7.5 लाख रुपए एेंठे

- निजी बैंक का कर्मचारी बताकर पांच सौ महिलाओं से ठगी की
less than 1 minute read
Blame for giving credit to Bhamashah Yojna, fraud for 7.5 lakh rupees
भामाशाह योजना में ऋण दिलाने का झांसा, 7.5 लाख रुपए एेंठे

जोधपुर. भामाशाह योजना में ऋण दिलाने का झांसा देकर पांच सौ से अधिक महिलाओं से 7.50 लाख रुपए हड़प लिए गए। ऋण व आवेदन फार्म के साथ दी राशि न मिलने पर ठगी का पता चलने पर देव नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि चौहाबो में सेक्टर दस निवासी शकीला पत्नी जोगेन्द्र प्रजापत की तरफ से मकसूद मोदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि मकसूद ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और भामाशाह योजना के तहत ऋण दिलाने का झांसा दिया। उसने ऋण के लिए आवेदन पत्र भरने को कहा। झांसे में आकर शकीला के साथ ही आस-पास की कई महिलाओं ने आवेदन पत्र भर दिया। आरोपी ने प्रति आवेदन पत्र के साथ पन्द्रह सौ रुपए भी लिए।
उसने २४ सितम्बर को ऋण राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी, लेकिन निर्धारित समय सीमा निकलने के बाद भी किसी भी महिला को ऋण नहीं मिला। तीन-चार दिन बाद महिलाओं ने आरोपी को फोन लगाए, लेकिन वो बंद मिला। महिलाएं उसके घर भी पहुंची। तब सामने आया कि वो शातिर बदमाशह है। उसने चांदणा भाखर, पाल गांव, मण्डोर, कबीर नगर, बनाड़ व पावटा सहित आस-पास के कई क्षेत्रों में इसी तरीके से ठगी की है।

Published on:
07 Oct 2018 01:57 am