
जोधपुर।
जोधपुर के पूनासर इलाके में आज सवेरे भीलों की ढाणी स्थित एक आकाशीय यंत्र गिरने से लोगों में अफरा तफरी मच गयी। यंत्र गिरने से वहां जोरदार धमाका हुआ जिससे लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। लोगों का कहना है कि बमनुमा एक यंत्र बड़े गुबारे के साथ धरती पर गिरा। गिरने के बाद एक बहुत बड़े धमाके के साथ गुबारा फूटा और धूल के कण आस पास काफी दूरी तक उछले। अचानक से हुए इस धमाके कारण लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल कर दूर भागने लगे। वहां अचानक से हुई इस घटना के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जोधपुर में चल रहा है भारत और रूस की वायुसेना के मध्य युद्ध अभ्यास
आपकों बता दें कि भारत रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास जोधपुर एयरपोर्ट स्टेशन पर चल रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के मध्य युद्ध अभ्यास को देखने के लिए भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ऑपरेशन स्थल पर पहुंचे हैं। जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सुखोई और मिग 27 की स्क्वाडर्न है।