जोधपुर

ऋषि कपूर को पसंद थी जोधपुर की कचौरी, सूर्यनगरी में एक महीने की थी शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग

करोड़ों दिलों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोडऩे वाले अभिनेता ऋषि कपूर 'चिंटू' करीब सात साल पहले यशराज फिल्मस के बैनर तले मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' शूटिंग के लिए करीब एक माह तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रहे।
less than 1 minute read
bollywood actor rishi kapoor liked jodhpuri safa and kachori
ऋषि कपूर को पसंद थी जोधपुर की कचौरी, सूर्यनगरी में एक महीने की थी शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग

नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. करोड़ों दिलों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोडऩे वाले अभिनेता ऋषि कपूर 'चिंटू' करीब सात साल पहले यशराज फिल्मस के बैनर तले मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' शूटिंग के लिए करीब एक माह तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रहे। फिल्म की शूटिंग पांचवी रोड सर्किल के पास भवन सहित विभिन्न लोकेशन्स पर हुई। फिल्म में मैरिज केटरिंग व्यवसाय से जुड़े लाला गोयल का किरदार निभाने वाले ऋषि कपूर को जोधपुरी साफे पसंद होने के कारण फिल्म में भी उन्होंने जोधपुर साफों का कई जगहों पर प्रयोग किया।

शूटिंग के दौरान फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रहे जोधपुर निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 12 मार्च 2013 में शुरू हुई जो करीब एक माह तक चली थी। शूटिंग स्थल पर कई बार सीन शूट होने के दौरान ही हंसी मजाक शुरू कर देते थे। राठौड़ ने बताया कि ऋषि कपूर को जोधपुरी साफों के अलावा जोधपुरी खान पान और मोगर की कचौरी ज्यादा पसंद थी। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेता सुशांत सिंह, अभिनेत्री परिणिती चौपड़ा पर दृश्य फिल्माएं गए थे। जोधपुर में फिल्माई गई फिल्म में ऋषि कपूर का एक डायलॉग 'जो डर होता है वही आदमी को आदमी से जानवर बनाने से रोकता है' काफी लोकप्रिय भी हुआ।

Published on:
30 Apr 2020 06:15 pm