जोधपुर

बादलों की हल्की आवाजाही के साथ पारे में उछाल

Thar Weather - अगले 3 दिनों तक बना रहेगा बादलों का मौसम
less than 1 minute read
बादलों की हल्की आवाजाही के साथ पारे में उछाल
बादलों की हल्की आवाजाही के साथ पारे में उछाल

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की हल्की से मध्यम आवाजाही बनी रही। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। जोधपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के प्रभाव से अगले 3 दिनों तक बादलों की रेलम पेल बनी रहेगी। विक्षोभ ताकतवर होने के बाद कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

सूर्य नगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दिन चढऩे के साथ हालांकि धूप निकल आई लेकिन दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। तपिश से राहत पाने के लिए लोगों को पंखे और एसी चलाने पड़े। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.4 और अधिकतम 37.6 डिग्री रहा।
प्रदेश में बाड़मेर में सर्वाधिक गर्मी रही। यहां रात का पारा 22.6 और दिन का 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 20.6 और अधिकतम 37.2 डिग्री रहा।

Published on:
20 Mar 2021 06:56 pm