जोधपुर

धरतीपुत्रों की गाढ़ी कमाई पर दलालों की सेंध

- लागत से कम पर बेचने को मजबूर किसान - दलाल मुनाफा कमा कर आमजन को बेच रहे बढ़े दामों में
2 min read
Feb 16, 2019
jodhpur
धरतीपुत्रों की गाढ़ी कमाई पर दलालों की सेंध

जोधपुर.

किसानों को कर्जा माफी की सौगात देकर वाहवाही लूट रही सरकार के नाक के नीचे इन धरतीपुत्रों की गाढ़ी कमाई दलालें के फेर में अटक गई है। हालात यह है कि लागत जितनी राशि भी किसानों को नहीं मिल रही। आधी कीमत में बेच कर किसान प्रतिदिन घाटा उठाने को मजबूर है। जबकि दूसरी ओर मंडियों में इन किसानों से सब्जियां खरीद कर आमजन को बेचने वाले दलाले चांदी कूट रहे हैं। जिले में गाजर, गोभी, प्याज, लहसुन पोदीना, मिर्ची, हरा प्याज सहित सभी प्रकार की सब्जियों का बड़ी मात्रा में किसान उत्पादन ले रहे हैं। उत्पादन में लागत, मौसमी बीमारियों व कीट से सब्जियों को बचाने के बाद ठंडी हवाओं के थपेड़े सहन कर जब किसान मंडी में अपना माल बेचने पहुंचता है तो दलाल उसे लागत का आधा हिस्सा भी नहीं देते। पिछले तीन-चार साल में कुछ सब्जियों का उत्पादन ज्यादा होने के कारण प्रतिस्पद्र्धा भी बढ़ गई है। एेसे में किसान को मजबूरन कम कीमत में सब्जियां बेचनी पड़ रही है। औने-पौने दाम में सब्जियां खरीद कर यह दलाल आमजन को फिर दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं।

-----------

50 हजार किसान परिवारों की आजीविका

जिले में करीब 33 हजार हैक्टेयर में 8 लाख मीट्रिक टन सब्जियों का उत्पादन होता है। जिस पर करीब 50 हजार किसान परिवारो की आजीविका निर्भर करती है। उत्पादन तक किसान हर चुनौती का सामना बखूभी कर लेते है लेकिन बाजार में बिचौलियों सहित विपणन के लिए स्थाई संसाधनों की कमी किसानों को आर्थिक गर्त में ले जा रही है। जहां किसानों की सब्जी उत्पादन लागत से आधे दाम नहीं मिल पाते वही किसान को मिले मूल्य से 10 गुणा अधिक भाव में उपभोक्ता को सब्जी उपलब्ध होती है। विपणन की इस असंतुलित चैन का खमियाजा किसान व उपभोक्ता दोनों को भुगतना पड़ रहा है।

---

सब्जी उत्पादन की लागत किसानों पर भारी पड़ती जा रही है। बिचौलियों के कारण सही भाव नहीं मिल रहे है। पिछले करीब 4-5 सालों में अच्छे उत्पादन के बाद भी किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है।

सुमेर चौधरी, सब्जी उत्पादक किसान

---

सरकार जिस प्रकार कृषि उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदती है। उसी प्रकार सब्जियों के लिए भी एक निर्धारित खरीद प्रक्रिया तय की जानी चाहिए, अन्यथा किसानों के लिए सब्जी उत्पादन बड़ी परेशानी होगी और बिचौलिए फायदा उठाते रहेंगे।

तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रमुख

भारतीय किसान संघ जोधपुर

---

क्षेत्रफ ल हैक्टेयर व उत्पादन मीट्रिक टन में

सब्जी-- क्षेत्रफल - उत्पादन - लागत (रु में)

प्याज ---- 20183 --- 471125 - 09

लहसुन --- 3500 -- 153125 - 35

गाजर ---- 3000 -- 150000 - 10

पत्ता गोभी ---- 455 -- 4166 - 09

फल गोभी----- 397 -- 3827 - 10

Published on:
16 Feb 2019 09:27 pm