जोधपुर

बीएसएफ की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

BSF Jodhpur  
less than 1 minute read
बीएसएफ की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
बीएसएफ की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

जोधपुर. फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (BSF) राजस्थान फ्रंटियर के तत्वावधान में द्वित्तीय टी-20 (Day-Night) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बीएसएफ के मंडोर रोड स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र के अश्वनी स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि केंद्र के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान फ्रंटियर जोधपुर व सहायक प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर की विभिन्न शाखाओं की कुल छह टीमें, फ्रंटियर टाइगर, जोधपुर वारियर्स, फ्रंटियर एवेंजर्स, बॉर्डर टाइगर्स, एसटीसी वारियर्स और लाइफलाइन की 11 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसटीसी वारियर्स और फ्रंटियर टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें एसटीसी वारियर्स ने 41 रन से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना और सीमा प्रहरियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश देना है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना और सीमा प्रहरियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश देना है।

Published on:
06 Mar 2021 07:43 pm