जोधपुर

बॉर्डर इलाकों में 1.50 लाख पौधे लगाएगी बीएसएफ

jodhpur news  
less than 1 minute read
बॉर्डर इलाकों में 1.50 लाख पौधे लगाएगी बीएसएफ
बॉर्डर इलाकों में 1.50 लाख पौधे लगाएगी बीएसएफ

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय, अधीन मुख्यालयों और बटालियनों में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मानसून का आगमन शुरू होने के साथ ही बीएसएफ की ओर से प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान करीब डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर सेक्टर में बीएसएफ की सीमा चौकियों के समीप पौधरोपण किया जाएगा। इससे मरुस्थलीकरण रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही धोरे भी आसानी से अपनी जगह नहीं बदल पाएंगे। बीएसएफ हर साल पौधरोपण करती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फ्र ंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक अमित लोढ़ा के निर्देशन में अधिकारियों और कार्मिकों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर बीएसएफ आईजी लोढा ने जवानों ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में कमांडेंट योगेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारियों और कार्मिकों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। केंद्र परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी धनंजय कुमार सिंह के साथ समस्त कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

Published on:
06 Jun 2020 09:34 am