जोधपुर

पोषाहार व दूध वितरण पर छाए संकट के बादल

  पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. राजकीय विद्यालयों में बालक-बालिकाओं को मिड-डे-मील के तहत किए जा रहे पोषाहार व दूध वितरण पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
less than 1 minute read
Dec 04, 2019
Feature image

दरअसल मामला यह है कि पोषाहार व दूध के लिए पिछले तीन माह से भुगतान नहीं मिल रहा है।राज्य सरकार ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिड-डे-मील व दूध उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में कुक-कम हेल्पर भी नियुक्त किए हुए हैं। लेकिन बजट आवंटन के अभाव में इन योजनाओं का संचालन जारी रखना स्कूल प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण काम हो गया है।

कलक्टर को भेजा ज्ञापन -राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, जिला शाखा फलोदी के जिलाध्यक्ष अरूणकुमार व्यास ने जिला कलक्टर को भेजे पत्र में बताया कि विद्यालयों में संचालित मिड-डे-मील व दूध वितरण योजना के लिए गत अगस्त माह के बाद से अभी तक बजट आवंटित नहीं हुआ है तथा कुक-कम हेल्पर को भी मानदेय नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस योजना के सुचारू संचालन में विद्यालय प्रबंधन को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बकाया भुगतान के लिए बजट तत्काल जारी करवाने का आग्रह किया है तथा कहा कि यदि इस ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दिया गया तो संघ द्वारा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। (निसं)

जल्द होगा भुगतान-

विद्यालयों में संचालित मिड-डे-मील व दूध वितरण योजना के बकाया भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। यह भुगतान जल्द ही हो जाएगा।

मदनलाल सुथारमुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, फलोदी

-----

Published on:
04 Dec 2019 12:13 pm