जोधपुर

बस बैक लेकर पीछे खड़ी बस को टक्कर मारी

- रूट को लेकर विवाद में बस संचालकों में फिर विवाद - दोनों बसें जब्त, पुलिस व बस ऑपरेटर की तरफ से दो मामले दर्ज
less than 1 minute read
Sep 20, 2020
बस बैक लेकर पीछे खड़ी बस को टक्कर मारी
बस बैक लेकर पीछे खड़ी बस को टक्कर मारी

जोधपुर.
रूट को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार सुबह 12वीं रोड सर्किल के पास दो बस ऑपरेटर फिर भिड़ गए। एक चालक ने बस को बैक लेकर पीछे खड़ी बस को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दी। देवनगर थाना पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दोनों बसें जब्त की।

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार जोधपुर से शिव (बाड़मेर) रूट को लेकर महिपालसिंह व भैरूसिंह के बीच विवाद चल रहा है। महिपालसिंह के चालक ने शनिवार सुबह चार बजे १२वीं रोड चौराहे के पास स्टैण्ड पर बस लगाई। तभी दूसरे चालक ने भी पीछे लाकर बस खड़ी कर दी। इसको लेकर दोनों संचालकों में विवाद हो गया। महिपाल के चालक ने बस स्टार्ट की और बैक लेकर पीछे खड़ी दूसरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क पर कांच बिखर गए। पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों बसें जब्त कर थाने ले गई।
पीछे वाली बस के चालक खिरजा आसा गांव निवासी मानसिंह पुत्र भंवरसिंह की तरफ से प्रतिद्वंदी बस चालक जसाराम जाट के खिलाफ जानबूझकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे चेतक के हेड कांस्टेबल डूंगरसिंह की तरफ से भी पुलिस ने मानसिंह, जस्साराम और दोनों बसों के मालिकों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा कर सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी दोनों बस संचालकों में विवाद हुआ था।

Published on:
20 Sept 2020 06:30 am