जोधपुर

INDUSTRY–महिलाओं से देश के विकास में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान

- 150 से अधिक महिलाओं ने कराया उद्यम रजिस्ट्रेशन
less than 1 minute read
Jan 24, 2021
INDUSTRY--महिलाओं से देश के विकास में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान
INDUSTRY--महिलाओं से देश के विकास में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर महिला इकाई, जिला उद्योग केन्द्र व राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से रविवार को भारती भवन सभागार में महिला उद्यमियों के 'उद्यम रजिस्ट्रेशन' के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम (दक्षिण) महापौर वनिता सेठ ने महिलाओं को तेजी से बदल रहे वैश्विक परिवेश में देश के विकास के लिए अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इकाई अध्यक्ष मीनू दुगड़ ने इकाई द्वारा समय-समय पर महिला उद्यमियों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं की उद्योग लगाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। जिला उद्योग केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम जयपुर के उपप्रबंधक राजेशकुमार शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बिन्दु जैन, रेखा मोघे, इन्दुबाला अग्रवाल, इन्दु चौपडा सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे। शिविर में 150 से अधिक महिलाओं का उद्यम रजिस्ट्रेशन किया गया। अन्त में मोना हरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
24 Jan 2021 08:20 pm