जोधपुर

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार मनप्रीत सिंह पानेसर को लेकर पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 12:27 PM IST
Rajasthan High Court Fake Bail Order
आरोपी मनप्रीत व पिता कुलविंदर सिंह। पत्रिका फाइल फोटो

जोधपुर। कनाडा में आइटी कंपनी में नौकरी, तकनीक की गहरी समझ और उसी का इस्तेमाल कर देश की न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल रिकॉर्ड में सेंध लगाने की कथित साजिश। राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार मनप्रीत सिंह पानेसर को लेकर पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2018 से कनाडा में रह रहा था और वहां आइटी कंपनी ऑक्सीजन फोरेंसिक में अच्छे पैकेज पर काम कर रहा था। उसने अपनी तकनीकी जानकारी के आधार पर पहले राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट की कार्य प्रणाली को समझा और फिर अपने पिता कुलविंदर सिंह पानेसर की जमानत का फर्जी आदेश तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

पहले पढ़े हाईकोर्ट के हजारों पुराने आदेश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनप्रीत ने इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम देने से पहले हाईकोर्ट के हजारों पुराने आदेश सार्वजनिक डोमेन से डाउनलोड किए। इनका बारीकी से अध्ययन कर आदेशों के प्रारूप और वेबसाइट की तकनीकी कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद जरूरी तकनीकी जानकारियां जुटाकर वेबसाइट के सिस्टम में प्रवेश करने की महारत हासिल की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने 12, 15 और 26 अक्टूबर के नाम से तीन फर्जी जमानत आदेश तैयार कर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए।

पिता को जमानत दिलाने के लिए रची साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, मनप्रीत के पिता कुलविंदर सिंह पानेसर के खिलाफ राजियासर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में जमानत का लाभ दिलाने के लिए फर्जी न्यायिक आदेश तैयार किए गए। इन आदेशों को असली बताकर निचली अदालत में भी पेश किया गया। हाईकोर्ट प्रशासन की जांच में सामने आया कि संबंधित तारीखों पर ये मामले अदालत संख्या 12 में सूचीबद्ध ही नहीं थे और न ही ऐसे कोई आदेश पारित किए गए थे। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ कर रही है।

Updated on:
13 Nov 2026, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल