जोधपुर

Drugs smuggling : मादक पदार्थ से भरी कार लेकर आ रहे थे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा

- कार में 203 किलो डोडा जब्त, दो गिरफ्तार (203 Poppy straw seized in car)- चित्तौड़गढ़ से जोधपुर ला रहे थे मादक पदार्थ
less than 1 minute read
May 18, 2022
,
Drugs smuggling : मादक पदार्थ से भरी कार लेकर आ रहे थे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा,Drugs smuggling : मादक पदार्थ से भरी कार लेकर आ रहे थे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा

जोधपुर।
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) (Narcotics control bureau) जोधपुर ने जिले के खारिया मीठापुर में जयपुर हाइवे पर बाइपास के पास बुधवार तड़के कार से 203 किलो डोडा पोस्त (NCB seized 203 kg poppy straw from car) जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चित्तौड़गढ़ से यह डोडा पोस्त जोधपुर (Poppy straw smuggling from Chhittorgarh to Jodhpur) के लिए ला रहे थे।
एनसीबी (NCB) के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जम्बोटकर (NCB Zonal Director SD Jambotkar) ने बताया कि जोधपुर में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इस आधार एनसीबी जोधपुर ने पिछले कई दिनों से तस्करों पर नजर रखनी शुरू की। इनके मोबाइल व अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। इस आधार पर तस्करों के कार से जोधपुर आने की पुख्ता सूचना मिली। ब्यूरो ने बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठापुर में जयपुर हाइवे पर बाइपास के पास सघन जांच शुरू की।
तभी वहां आई बिना नम्बर की संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें डोडा पोस्त से भरे दस कट्टे मिले। जिनमें 203 किलो 190 ग्राम डोडा पोस्त भरा था। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार में सवार भोपालगढ़ निवासी सुनील बिश्नोई व मनीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त की गई। प्रारिम्भक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ से लेकर आए थे और जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारिम्भक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ से लेकर आए थे और जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
18 May 2022 06:16 pm
Published on:
18 May 2022 06:16 pm