जोधपुर

एम्स गेट के बाहर कार ने बाइक चालक को उछाला, मौत

- तेज रफ्तार कार ने ली श्रमिक की जान
less than 1 minute read
Jul 27, 2021
एम्स गेट के बाहर कार ने बाइक चालक को उछाला, मौत
एम्स गेट के बाहर कार ने बाइक चालक को उछाला, मौत

एम्स गेट के बाहर कार ने बाइक चालक को उछाला, मौत
- तेज रफ्तार कार ने ली श्रमिक की जान
जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत एम्स के गेट-6 के बाहर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट से मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मूलत: अजमेर जिले में पीसांगन तहसील के बुदवाड़ा निवासी मेहबूब पुत्र मजीस खां यहां फैक्ट्री में काम करता था। वह देर शाम मोटरसाइकिल पर एम्स के सामने से निकल रहा था। इसी बीच, एम्स के गेट-6 के सामने तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट आई। उसे एम्स में ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। एएसआइ चेतन मौके पर पहुंचे और मोबाइल व दस्तावेज से परिजन को सूचना दी। दुर्घटना करने वाली कार एम्स में जा रही थी।

Published on:
27 Jul 2021 01:10 am