जोधपुर

राजस्थान में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर के घर सुबह-सुबह CBI का छापा, रिश्वत के मामले में हो चुके गिरफ्तार

जोधपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के घर सुबह-सुबह दबिश दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2025, 2:48 PM IST
jodhpur news
Photo- Patrika (File Photo)

सीबीआई ने जोधपुर में मंडोर क्षेत्र के नागौरी बेरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के घर बुधवार सुबह दबिश दी और अनेक दस्तावेज कब्जे में लिए। बैंक मैनेजर ने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित कर‌ रखी है। नागौरी बेरा निवासी विवेक कच्छवाहा बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक है।

18 फरवरी को बापिणी तहसील के रायमलवाडा गांव में सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने रिश्वत लेने की एफआईआर दर्ज कर सम्पत्तियों की जांच की थी। इस दौरान आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का पता लगा था। इस पर सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की एक और एफआइआर दर्ज की है।

जांच अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई ने सुबह नागौरी बेरा स्थित प्रबंधक के मकान में छापा मारा। सम्पत्ति संबंधी अनेक दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

Updated on:
9 Jul 2025, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता