जोधपुर

केन्द्रीय अध्ययनदल पहुंचा जोधपुर के अभावग्रस्त गांवों में, जाने हालात

बालेसर (जोधपुर). केंद्रीय अध्ययन दल ने बालेसर, शेरगढ़ एवं सेखाला पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा कर अभावग्रस्त गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होकर हालात का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Dec 17, 2019
Central  team reached Jodhpur's villages, knowing the situation
केन्द्रीय अध्ययनदल पहुंचा जोधपुर के अभावग्रस्त गांवों में, जाने हालात

बालेसर (जोधपुर). केंद्रीय अध्ययन दल ने बालेसर, शेरगढ़ एवं सेखाला पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा कर अभावग्रस्त गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होकर हालात का जायजा लिया।


दल के सदस्य सोमवार शाम बालेसर के खारी बेरी गांव पहुंचे जहां सरपंच अशोक कुमार प्रजापत, ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों से बातचीत कर क्षेत्र में वर्षा एवं फसल खराबे की जानकारी ली। दल के सदस्य खेतों में भी पहुंचे तथा ग्रामीणों से रूबरू होकर फसल, चारे, पानी की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की।


इसके बाद दल शेरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के खिरजा फतेह सिंह गांव पहुंचा, जहां सरपंच सौभाग सिंह राठौड़ एवं ग्रामीणों ने वर्षा कम होने से सूखा पडऩे व मवेशियों के लिए चारे का संकट बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अकाल राहत कार्य खुलवाने, मवेशियों के लिए नि:शुल्क चारे की व्यवस्था करवाने, ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर से पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की।


अधिकारियों से पूछे सवाल
खारी बेरी गांव में टीम के अधिकारियों ने क्षेत्र में पशुपालन, बारिश कब हुई, चारा व पानी की क्या व्यवस्था है, कृषि व पशुपालन विभाग ने क्या रिपोर्ट भेजी, किसानों को बीज वितरण किया या नहीं आदि सवाल पूछे तो स्थानीय अधिकारी हड़बड़ा गए और कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। तब पास में खड़े उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा एवं स्थानीय सरपंच अशोक कुमार ने अपने स्तर पर सवालों के जवाब दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार आईदान पंवार, विकास अधिकारी चांगदेव सोपान कामठे सहित स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Updated on:
17 Dec 2019 12:40 pm
Published on:
17 Dec 2019 12:40 pm