
जोधपुर।
वर्तमान समय में कार विलासित नहीं, बल्कि जरुरत बन गई है। बदलती लाइफ स्टाइल और आराम पसंद जिन्दगी के चलते लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महत्व कम देने लगे है। कारों की विभिन्न कंपनियों के आकर्षक मॉडल लोगों को लुभा रहे है। इस कारण शहर में लगातार कारों की खरीद बढ़ रही है। हाई रेंज से बेसिक रेंज की कारें व उनकी कीमतों के अनुसार शहर के लोगों का कारों की तरफ रुझान बढ़ रहा है।
--
फैमिली के साथ यात्रा का आनंद
आधुनिक जीवन शैली ने लोगों को बदल दिया है। जिसमें अब कार स्टेटस सिम्बल माना जाता है। साथ ही, फैमिली के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए कार प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्हीकल बन गया है। लोग अपने परिवार के साथ कार में आराम से यात्रा करना पसंद करते है। कारों में वृद्धि होने से लोगों को सुविधा हुई है, वहीं ट्रेफिक जाम व प्रदूषण की समस्या भी बढ़ी है।
----
पुरानी कारों को एक्सचेंज नहीं करवा, नई गाड़ी को प्रिफर कर रहे
देवड़ा हुण्डई के विवेक के देवड़ा के अनुसार कस्टमर पुरानी कारें एक्सचेंज नहीं करवा रहे है बल्कि एक और नई कार लेने को प्रिफ र कर रहे है। कुछ ग्राहक छोटी-बड़ी दोनों तरह की गाडिय़ां प्रिफ र कर रहे है। कुछ घर में एक और गाड़ी ले रहे है, सिटी पर्पज के लिए। वहीं कुछ ग्राहक अपने यूज के हिसाब से छोटी और मीडियम सेगमेन्ट की गाडिय़ां ले रहे है।
--
पिछले तीन सालों का आंकड़ा
वर्ष--- कारों की संख्या पंजीयन में
2018-- 10000
2019-- 10233
2020(26 अक्टूबर तक)-- 5926
(कोरोना के कारण कारों की खरीद प्रभावित हुई। अब त्यौहारी सीजन को देखते हुए कारों की खरीद में बूम आया है)
-----
हर वर्ग की अलग पसंद
- उच्च वर्ग के लोग- विभिन्न कंपनियों की नई अपग्रेडेड कार लेना पसंद कर रहे है। जोधपुर में उपलब्ध नहीं होने पर दिल्ली-मुम्बई से बुकिंग कर मंगवा रहे है।
- मध्यम वर्ग के लोग-- मध्यम वर्ग के लोग कम अपग्रेडेड मॉडल पसंद कर रहे है। कुछ इलेक्ट्रिड कार को भी प्राथमिकता दे रहे है।
- निम्न वर्ग- इस वर्ग के लोग केवल अपनी जरुरत पूरी करने के लिए बेसिक मॉडल ही रख रहे है।
-----