जोधपुर

थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने किया पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, कहा एकीकृत युद्ध समूह होंगे संचालित

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने १२ मई से दो दिवसीय राजस्थान और पंजाब में सप्त शक्ति कमान के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने घोषणा की कि आईबीजी (एकीकृत युद्ध समूह) जल्द ही संचालित हो जाएंगे।
2 min read
chief of army staff General Manoj Mukund Naravane visited border area
थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने किया पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, कहा एकीकृत युद्ध समूह होंगे संचालित

जोधपुर. थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने १२ मई से दो दिवसीय राजस्थान और पंजाब में सप्त शक्ति कमान के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने घोषणा की कि आईबीजी (एकीकृत युद्ध समूह) जल्द ही संचालित हो जाएंगे। उन्होंने कोविड-19 के कारण आर्थिक बाधाओं के मद्देनजर रक्षा बजट के तहत आवंटित राशि के अनुकूलन की सलाह दी और कहा कि राशि का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से युद्ध सम्बन्धी आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाना चाहिए। सेना प्रमुख के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने भी फार्मेशनस का दौरा किया और लॉजिस्टिक पहलुओं सहित उनकी युद्ध की तैयारी की समीक्षा की। सीओएएस ने सैनिकों के साथ बातचीत की। उनके उच्च मनोबल और प्रेरणा के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में फार्मेशनस के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस कमिश्नर ने जाने आवश्यक सप्लाई के हालात
पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बुधवार रात पुलिस स्टेशन नागौरी गेट के सामने स्थित नाके पर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक खाद्य सामग्री की सप्लाई और एटीएम वैन की आवाजाही के बारे में फीड बैक लेकर और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव मांगे।

पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार रात को नाके पर आए और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव व आरपीटीसी के प्राचार्य राजेश मीणा और पूर्वी जिले के अन्य अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक ली। उन्होंने थानाधिकारी जब्बर सिंह से कफ्र्यू में आमजन को आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही एटीएम वैन, पोस्टमैन, दूध, राशन व अन्य खाद्य सामग्री के सप्लाई को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। वहीं, कंटेनमेंट जोन व साधारण लॉक डाउन क्षेत्रों को कम करने या बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही लॉक डाउन के बाद से लगातार ड्यूटी करने पर पुलिसकर्मियों की तारीफ कर हौंसला अफजाई की।

Updated on:
14 May 2020 03:43 pm
Published on:
14 May 2020 03:43 pm