जोधपुर

जातरुओं से भरी बस ने ली बालक की जान

बालेसर . राजमार्ग 125 पर पेहपसिंह नगर के राजकीय विद्यालय के पास एक बालक की रामदेवरा यात्रियों से भरी बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
2 min read
Aug 21, 2019
Child dies in an accident near Balesar
जातरुओं से भरी बस ने ली बालक की जान

बालेसर (जोधपुर). राजमार्ग 125 पर पेहपसिंह नगर के राजकीय विद्यालय के पास एक बालक की रामदेवरा यात्रियों से भरी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक महिपाल सिंह (6)पुत्र करण सिंह राजकीय स्कू ल से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिपाल को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बालक की मौका स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बालक को घर लेने के लिए आ रही उसकी बड़ी मां दर्दनाक मंजर देख बेसुध हो सडक़ किनारे ही गिर पड़ी। दुर्घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। महिपाल सिंह राजकीय विद्यालय से छुट्टी के बाद अपने घर के लिए निकला था व राजमार्ग के किनारे खड़ा था. इतने में रामदेवरा यात्रियों से भरी बस उसका काल बन गई।

बार-बार बेसुध होती रही बड़ी मां

महिपाल को लेने के लिए उसकी बड़ी मां स्कूल की तरफ जा रही थी। वह सडक़ किनारे पहुंची तो महिपाल सामने से आता दिखाई दिया। इतने में तेज रफ्तार से आ रही यात्रियों से भरी बस ने उसे रोंद दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आस-पास की ढाणियों के लोग महिपाल व उसकी बड़ी मां को लेकर बालेसर सीएचसी पहुंचे। वहां उपचार के दौरान मृतक की बड़ी मां बार-बार होश में आकर बेहोश होती रही। वहीं पुलिस कार्रवाई के बाद परिजनों की इच्छा पर बिना पोस्टमार्टम किए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे

मीठी बेरी से निकलने के बाद राजमार्ग पर यह जगह एक्सीडेंट जॉन बन चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व बस दो स्कूली छात्रों पर पलट गई थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। वहीं रोडवेज -ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।

Published on:
21 Aug 2019 09:36 am