जोधपुर

वन्य प्राणियों पर आधारित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

- 50 स्कूल के 498 बच्चों ने निभाई भागीदारी- वन्य प्राणी सप्ताह का समापन
less than 1 minute read
Oct 07, 2020
वन्य प्राणियों पर आधारित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह
वन्य प्राणियों पर आधारित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

जोधपुर. वनविभाग के वन्यजीव मंडल जोधपुर की ओर से इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित 66वें वन्यप्राणी सप्ताह का समापन बुधवार को किया गया। समापन कार्यक्रम में उपवन संरक्षक महेश कुमार चौधरी ने वन्यप्राणी सप्ताह का महत्व बताया। सहायक वन संरक्षक केके व्यास ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वन्यजीवों की दिनचर्या, व्यवहार और संरक्षण पर आधारित विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन शीर्ष स्थान पाने वाले विजेताओ को विशेष ई-प्रमाण पत्र एवं शेष सभी 498 प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र ई-मेल पर भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता संयोजक परम माथुर ने बताया की 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न स्कूलों केविद्यार्थियों के कुल तीन समूह बनाए गए थे जिनमें चिंकारा समूह (कक्षा 1 से 5 तक), चीतल समूह (कक्षा 6 से 8 तक) एवं सांभर समूह (कक्षा 9 से 12 तक) शामिल है। ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में चिंकारा ग्रुप के 120, चीतल ग्रुप के 110 तथा सांभर गु्रप के 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

Updated on:
07 Oct 2020 10:32 pm
Published on:
07 Oct 2020 10:32 pm