जोधपुर

मिलावट के संदेह में भारी मात्रा में मिर्च, मसाला सीज

फलोदी (जोधपुर). राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उपजिला प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को फलोदी में एक मसाला फेक्ट्री सहित 3 स्थानों पर कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Nov 05, 2020
मिलावट के संदेह में भारी मात्रा में मिर्च, मसाला सीज
मिलावट के संदेह में भारी मात्रा में मिर्च, मसाला सीज

फलोदी (जोधपुर). राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उपजिला प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को फलोदी में एक मसाला फेक्ट्री सहित 3 स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने मिलावट के संदेह में मसाला फेक्ट्री से भारी मात्रा में मिर्च, मसाला सीज किए हैं।


उपखण्ड अधिकारी यशपाल आहूजा की उपस्थिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा, रेवतसिंह, भैराराम आदि की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने फलोदी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मसाला फेक्ट्री में जांच पड़ताल की तो उन्हें मसालों की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। उन्होंने सुरक्षा के मापदंडों की जांच के लिए मसालों के सैम्पल लिए तथा 1300 किलो धनिया, 800 किलो हल्दी व 2200 किलो मिर्च मसाले फेक्ट्री के गोदाम में रखवाकर उसे सील कर दिए।

रेस्टोरेंट से लिया मावे का सैम्पल

टीम ने फलोदी प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी के निकट स्थित दो रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया तथा वहां बनाई जा रही मिठाई व उसमें प्रयुक्त की जा रही खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की। टीम ने एक रेस्टोरेंट से मावे का सैम्पल लिया। जो जांच के लिए भेजा जाएगा।

Published on:
05 Nov 2020 04:59 pm