जोधपुर

Video : रोशनी से नहाए चर्च, कैरोल्स की धूम के साथ निकला क्रिसमस जुलूस

एसएम चर्च में 20 फीट का स्टार आकर्षक का केन्द्र, क्रिसमस जुलूस आज
less than 1 minute read
church in jodhpur
christmas celebrations in jodhpur, merry christmas 2018, church decoration, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस’ के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के सभी प्रमुख चर्च आकर्षक रोशनी में जगमगा उठ हैं। मसीही समाज के घरों में कैरोल्स गायन की धूम रही और क्रिसमस ट्री की सजावट शुरू हो गई है। समरवेल मेमारियल चर्च के नवीन पॉल ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे एसएम चर्च व कुड़ी आराधनालय में आराधना हुई। सुबह 11 बजे सेन्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च से एसएम चर्च तक क्रिसमस जुलूस का आयोजन हुआ। इसी दिन शाम 5 बजे संडे स्कूल की ओर से क्रिसमस ट्री का आयोजन एसएम चर्च में किया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में 24 दिसम्बर को मध्यरात्रि आराधना को लेकर मसीही समाज के लोगों में खासा उत्साह है। तारघर के पीछे स्थित एसएम चर्च, सरदारपुरा सी रोड स्थित क्राइस्ट चर्च, सरदारपुरा ई रोड स्थित सेन्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च, रेजीडेन्सी रोड स्थित सेवेन्थ डे चर्च और कुड़ी भगतासनी में स्थित ब्लेस्ड मदर टेरेसा चर्च में आकर्षक रोशनी की गई है। तारघर के पीछे स्थित समरवेल मेमारियल चर्च के बेल टॉवर पर लगाया गया 20 फीट का स्टार लोगों में आकर्षण का केन्द्र बना है।

Updated on:
23 Dec 2018 12:46 pm
Published on:
23 Dec 2018 12:46 pm