जोधपुर

SPORTS—-जिला कुश्ती टीम का चयन

CITY SPORTS
less than 1 minute read
Sep 05, 2021
SPORTS----जिला कुश्ती टीम का चयन
SPORTS----जिला कुश्ती टीम का चयन

जोधपुर।
जिला कुश्ती संघ की ओर से राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए फतह सागर स्थित लाल बहादुर शास्त्री व्यायामशाला में ट्रायल हुआ। जिला कुश्ती संघ सचिव दाउलाल भाटी ने बताया कि टीम में अलग-अलग भार वर्ग में फ्री स्टाइल में सुनिल चौधरी, दिनेश, शिवकरण, निखिल खत्री, निखिल, पुनाराम व जितेन्द्र सांखला का चयन किया गया। वहीं ग्रीको रोमन में अलग-अलग भार वर्ग में गंगाराम, धनाराम, रामकुमार, कर्णाराम व सुभाष का चयन किया गया।
---

सांखला संयुक्त सचिव चुने गए
राजस्थान रोलर स्पोट्र्स एसोसिएशन के जयपुर में हुए चुनाव में गौरव सांखला को संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। सांखला लंबे समय से स्केटिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं । संयुक्त सचिव बनने पर खेलप्रेमियों ने सांखला का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
----
भाटी अध्यक्ष व सोलंकी सचिव बने
तदर्थ समिति जिला तैराकी संघ की साधारण सभा व नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को राजस्थान तैराकी संघ सचिव डॉ चन्द्रगुप्तसिंह चौहान की अध्यक्षता व चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश चौहान की देखरेख में हुआ। जिसमें छोटूसिंह भाटी अध्यक्ष, सुरेशसिंह चौहान उपाध्यक्ष, लक्ष्मणसिंह सोलंकी सचिव, कुलदीपसिंह खींची संयुक्त सचिव व गजेन्द्रसिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
--

Published on:
05 Sept 2021 08:59 pm