
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र हित की विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने कार्यकत्र्ताओं को मुख्य द्वार के अंदर घुसने से रोक दिया तो छात्राएं अंदर चली गई। इसके बाद छात्रों ने अंदर प्रवेश कर लिया। पुलिस ने विवि के कुलपति व कुलसचिव कक्ष के प्रवेश द्वार के चारों तरफ बेरिकेड्स लगातार रास्ता ही बंद कर दिया। अंदर घुसने के लिए पुलिसकर्मियों पर एबीवीपी कार्यकत्र्ताओं के बीच जोर आजामाइश हुई। एक घण्टे तक प्रदर्शन के बाद विवि के वित्तीय सलाहकार मंगलाराम विश्नोई ज्ञापन लेने बाहर आए। एबीवीपी के प्रांत मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि विवि छात्रों की कई जायज मागों पर काम नहीं कर रहा है। प्रदर्शन में उर्मित शर्मा, अभिमन्यु सारण, राजवीर बांता, कैलाश प्रजापत, कनिष्का व मंजू सहित कई कार्यकत्र्ता शामिल हुए।
यह हैं एबीवीपी की मांगें
- कोरोना काल में शिक्षण व अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रदान नहीं की गई है, अत: छात्रों को कोरोना काल मे विभिन्न कक्षाओं की शुल्क माफी करनी चाहिए।
- परीक्षाओं में दो प्रश्न एक पारी में करवाने से पढऩे के लिए समय नहीं मिलेगा
- विवि में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था विवि प्रशासन को करवानी चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक अस्थायी या प्रतिनियुक्ति पर नर्सिंग व चिकित्साकर्मियों की व्यवस्था करनी चाहिए।
- प्रवेश, परीक्षा व परिणामों का वार्षिक कार्यक्रम एक साथ सत्र के प्रारंभ में जारी करना चाहिए।
- महिला छात्रावासों में महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था हो