जोधपुर

बोर्ड एग्जाम व मतदान तिथियों में टकराव, बाधित हो सकती हैं परीक्षाएं

ग्रामीण इलाकों में घरेलू बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से बोर्ड विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। डिस्कॉम के अधिकारियों से आग्रह के बावजूद बोर्ड परीक्षार्थी बिजली संकट के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है।
less than 1 minute read
clash in dates of RBSE board exam and panchayat elections in rajasthan
बोर्ड एग्जाम व मतदान तिथियों में टकराव, बाधित हो सकती हैं परीक्षाएं

जोधपुर. राज्य निर्वाचन आयोग ने 707 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच निर्वाचन के लिए 15 मार्च को मतदान की तिथि निर्धारित की है। राज्य में 5 मार्च से 2 अप्रैल तक 12वीं, 10वीं व 8वीं कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं है। विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाना है, इससे परीक्षाएं बाधित होगी। वहीं राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तुलसीराम सोनी ने जिला कलक्टर को भेजे ज्ञापन कहा कि चुनाव में शिक्षक व शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी तो बोर्ड परीक्षा में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कमजोर बच्चों की अतिरिक्त लगने वाली कक्षाएं बाधित होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों में मतदान न करवाकर अन्य सरकारी भवन में मतदान करवाएं तथा शिक्षकों के अलावा अन्य विभाग के कार्मिकों से मतदान कार्य करवाया जाए। जिससे परीक्षाएं बाधित ना हो और मतदान कार्य भी निर्विघ्न सम्पन्न हो जाए।

बिजली आपूर्ति नहीं होने से विद्यार्थी परेशान
मथानिया. ग्रामीण इलाकों में घरेलू बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से बोर्ड विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। डिस्कॉम के अधिकारियों से आग्रह के बावजूद बोर्ड परीक्षार्थी बिजली संकट के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है। दूर-दराज गांव ढाणियों में हजारों की संख्या में बोर्ड विद्यार्थी दिन-रात परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पर्याप्त मात्रा में घरेलू बिजली नहीं दी जा रही है। गांवों में रात्रि 10 बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ऐसे में बच्चों की पढाई थम जाती है। किसान नेता गुणेशाराम डूडी, भारतीय किसान संघ के जिला पदाधिकारी विनोद डागा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के चलते देर रात्रि तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण अभिभावाकों व बच्चों में रोष है।

Published on:
02 Mar 2020 04:31 pm