जोधपुर

क्लैट परीक्षा अब 26 मई को

common law admission test-2019   - लोकसभा चुनाव में मतदान के कारण क्लैट कंसोर्टियम ने बदली परीक्षा तिथि- अब 15 अप्रेल तक कर सकते हैं आवेदन
less than 1 minute read
clat-2019
क्लैट परीक्षा अब 26 मई को

जोधपुर. देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट-2019 अब 26 मई को होगी। पहले यह परीक्षा 12 मई को होनी थी लेकिन इसी दिन देश के कई हिस्सों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने की वजह से परीक्षा तिथि को बदलना पड़ा।

क्लैट कंसोर्टियम की सोमवार को बैठक आयोजत की गई और उसमें परीक्षा तिथि को लेकर विचार विमर्श हुआ। मतदान के कारण आखिर परीक्षा तिथि को बदलने का फैसला किया गया। अब क्लैट 26 मई को दोपहर 3 से शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही क्लैट के लिए आवेदन करने की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रेल कर दी गई है। क्रेक क्लेट ट्यूटोरियल्स के निदेशक राजेंद्र खदाव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण कई आवेदकों को परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने में आ रही समस्याओं को देखते हुए परीक्षा तिथि बदली गई है।
इस बार क्लैट का आयोजन एनएलयू उड़ीसा करवा रही है। गत वर्षों में ऑनलाइन परीक्षा में कई खामियां आने और विवाद बढऩे के कारण इस साल क्लैट परीक्षा केवल ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

Published on:
19 Mar 2019 08:27 pm