जोधपुर

आज से जोधपुर सहित 30 शहरों में शुरू हो सकता है स्वच्छता सर्वेक्षण, होगा डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के लिए जोधपुर सहित 30 शहरों में सोमवार से ही टीम काम शुरू कर सकती है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षणों की तुलना में इस बार दो सदस्य अतिरिक्त होंगे। साथ ही तीन दिन की बजाय एक शहर का सर्वेक्षण भी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
less than 1 minute read
cleanliness survey started in jodhpur for clean indian mission
आज से जोधपुर सहित 30 शहरों में शुरू हो सकता है स्वच्छता सर्वेक्षण, होगा डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन

अविनाश केवलिया/जोधपुर. स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के लिए जोधपुर सहित 30 शहरों में सोमवार से ही टीम काम शुरू कर सकती है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षणों की तुलना में इस बार दो सदस्य अतिरिक्त होंगे। साथ ही तीन दिन की बजाय एक शहर का सर्वेक्षण भी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इस बार स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की सहायता नगर निगम से नहीं ली जाएगी। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण करने वाली टीम को सीधा नई दिल्ली से ही लोकेशन मिलने के आधार पर ऑब्जर्वेशन किया जाएगा।

पिछले बार से क्या अलग
- पिछले बार सर्वे करने वाली टीम में 3 लोग थे, इस बार पांच सदस्यीय टीम सर्वे कर रही है।
- पिछले बार सर्वे तीन से चार दिन तक चलता था। इस बार दो दिन में ही हर शहर में डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन पूरा किया जा रहा है।

यह होगा ऑब्जर्वेशन में शामिल
- आवासीय व कॉमर्शियल क्षेत्रों की स्थिति।
- पब्लिक व कम्युनिटी टॉयलेट की स्थिति व इन पर स्वच्छता संदेश है या नहीं।
- फल-सब्जी व फिश मार्केट में स्वच्छता की स्थिति।
- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थिति।
- शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आर्ट वर्क।
- पब्लिक प्लेस में ब्यूटीफिकेशन।
- वातावरण में डस्ट कम करने के लिए किए गए उपाय।
- वाटर बॉडीज के आस-पास अतिक्रमण की स्थिति।

Published on:
20 Jan 2020 12:30 pm